गाय के गोबर का गोइठा Cow Dung Cakes के नाम से ऊँचे दामों में ऑनलाइन बिक रहा है...

गाय के गोबर का गोइठा Cow Dung Cakes के नाम से ऊँचे दामों में ऑनलाइन बिक रहा है...
Cow Dung Cakes
गाय के गोबर का गोइठा
ग्रामीण क्षेत्रों में खाना बनाने के लिए जलावन के रूप में इस्तेमाल किया जाने बाला गोबर का गोइठा अब ऑनलाइन बिक रहा है। Cow Dung Cakes के नाम से गाय के गोबर का गोइठा ऊँचे दामों में ऑनलाइन बेचा जा रहा है। जिसे कई कंपनियां अपना लेबल लगाकर हवन पूजन सामग्री के रूप में 60 रू से लेकर 250 रू तक मे बेच रही है। वही गोइठा के साइज और क्वान्टिटी के अनुसार दाम रखा गया है। जिसे प्लास्टिक में पैकिंग करके उसमे लेबल लगा दिया गया है। उस लेबल में कंपनी का नाम और प्रोडक्ट का नाम Cow Dung Cakes साथ ही हवन पूजन सामग्री लिखा गया है जो देखने में किसी प्रोडक्ट से कम नही लगता है। वही इस प्रोडक्ट को आप अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी सर्च कर सकते हैं।



हालाँकि भारत में इसका ऑनलाइन बिक्री पिछले दो साल पहले छठ पूजा के समय से ही होने लगा था। लेकिन इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता था। अब तो गाय के गोबर के गोइठा का बिक्री विदेशों अमेरिका में भी होने लगा है। जिसके पैकिंग और लेबल पर Cow Dung Cakes के साथ इंडियन प्रोडक्ट भी लिखा गया है। जिससे वहाँ रह रहे भारतीय लोग विश्वास के साथ इस प्रोडक्ट को खरीद सके। वही अमेरिकन लोगों के लिए एक चेतावनी भी लिखा गया है। कि "दिस इज नॉट इटेबल" इससे साफ जाहिर होता है कि अमेरिकन लोग Cakes पढ़ के खाने बाला कोई नई सामग्री न समझ ले। अमेरिका में बस चुके भारतीय लोग इस Cow Dung Cakes को हवन पूजन के लिए खूब पसंद कर रहे हैं। और इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
Cow Dung Cakes
Cow Dung Cakes

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा दूसरे राज्यों से आये प्रवासियों ने

विशेष किट से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM नीतीश कुमार ने PM