CAA के समर्थन में 8 फरबरी को होगा रैली कार्यकर्ता के साथ बैठक कर विधायक रणविजय सिंह...
![]() |
| अंग वस्त्र भेंट करते हुए विधायक रणविजय सिंह |
Bakhtiyarpur :- CAA के समर्थन में आगामी 8 फरबरी को बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह के नेतृत्व में होने बाला है जन जागृति रैली। जिसकी तैयारी करते हुए Bakhtiyarpur MLA Ranvijay Singh ने कार्यकर्ताओं के साथ होटल आकाश में बैठक किया। इस बैठक में जिला संगठन बाढ़ के डॉ सियाराम सिंह के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि CAA को लेकर विपक्ष के द्वारा जनता को गलत जानकारी दिया जा रहा है। विपक्ष के द्वारा जनता के बीच अफवाह फैलाया जा रहा है। जिसे हम सब को मिलकर दूर करना है।
जनता के बीच जाकर CAA के बारे में सही जानकारी देना है। और आने वाला 8 फरवरी को जन जागृति रैली के बारे में भी जानकारी देना है। वही इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 08 फरवरी को होने बाला जन जागृति रैली का आयोजन बख्तियारपुर फॉर लेन टेकाबीघा होटल आकाश के पास किया जायेगा। इस रैली में केंद्रीय मंत्री, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहेंगें। जो CAA के बारे में जनता को जागरूक करेंगें।



Comments
Post a Comment