युवा क्रांति रथ के चक्कर में फँस गए बख्तियारपुर के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव

yuva kranti rath
युवा क्रांति रथ
23 फरवरी से होने बाला बेरोजगारी हटाओ यात्रा में युवा क्रांति रथ से घूमेंगे तेजस्वी यादव। जिसकी तैयारी करते हुए राजद ने हाइटेक बस को रथ का रूप दिया है। जिसमे हरे रंग की पट्टी चढ़ाकर युवा क्रांति रथ लिखा गया है। इस AC बस का रजिस्ट्रेशन मंगल पाल के नाम से किया गया है जो बख्तियारपुर के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव के यहाँ काम करता है। और गरीबी रेखा के नीचे BPL की श्रेणी में आता है। साथ ही इस हाइटेक बस के रजिस्ट्रेशन में बख्तियारपुर के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव का मोबाइल नंबर दिया गया है। इस हेराफेरी को उजागर करते हुए जदयू ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है।



जदयू के बड़बोले नेता एमएलसी नीरज कुमार ने यह जानकारी मिडिया को देते हुए कहा कि एक गरीब का शोषण करके किसने मंगल पाल के नाम से बस खरीदा। और यदि मंगल पाल ने बस खुद खरीदा है तो BPL की श्रेणी में आने वाले मंगल पाल के पास इतने महँगे हाइटेक बस खरीदने के पैसे कहा से आये। वही इस तनातनी के बीच बख्तियारपुर के पूर्व विधायक अनिरुद्ध यादव फँसते नजर आ रहे हैं। अनिरुद्ध यादव ने सफाई देते हुए कहा कि मंगल पाल गरीब नही है वह एक ठेकेदार है। जो सरकार को टैक्स भी देता है। और हम सब ने चंदा इकट्ठा करके यह बस अपनी पार्टी को दिया है।



मामला चाहे जो भी हो जनता सब समझती है। वही इस मामले में तेजस्वी यादव ने अपना बचाव करते हुए कहा कि पार्टी ने यह बस किराए पर लिया है। कौन किसको दिया, किसको लिया मुद्दा यह नही है। हमारे इस बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरूआत होने से पहले ही सरकार डर गई है। और जनता को दूसरे मुददे में उलझाये रखना चाहती है। बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ा समस्या है। और इसे दूर करने में सरकार असफल है। यदि कोई टैक्स भरने बाला व्यक्ति BPL की श्रेणी में आता है। तो यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को उजागर करता है। 

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा दूसरे राज्यों से आये प्रवासियों ने

विशेष किट से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM नीतीश कुमार ने PM