बिहार में अब भी जारी है पकरौआ वियाह रोता रहा दूल्हा जबरन करवाया सिन्दूरदान

बिहार में पकरौआ वियाह
बिहार में पकरौआ वियाह
पूरे हिंदुस्तान में लॉकडाउन जारी है इसके बाबजूद भी वैशाली जिला से पकरौआ वियाह जैसा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महनार थाना क्षेत्र के नौरंगपुर निवासी मुसाफिर राय अपने पुत्र अमित के साथ 24 मार्च को जंदाहा में डॉक्टर से ईलाज कराने पैदल जा रहे थे। तभी जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास से ही पिता और पुत्र का अपहरण कर लिया गया। दोनों को बोलेरा गाड़ी में बैठाकर समस्तीपुर के हलई ओपी , बरुना रसलपुर ले जाया गया। जहाँ पहले से इंतजार कर रहे लड़की पक्ष के लोगों ने अमित की शादी हलई निवासी एक लड़की से जबरन करवा दिया। दूल्हा बना अमित रोता और चिल्लता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश नही किया।

लड़की पक्ष के महिलाओं और परुषों ने मिलकर जबरन दूल्हे का हाँथ पकड़के दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया। और मात्र दस मिनट में विवाह सम्पन हो गया। वही दूल्हा बना अमित के पिता मौका मिलते ही भाग गए। और जंदाहा थाना में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। अपहरणकर्ताओं में महनार निवासी मनीष , उदय एवं हलई निवासी विनोद राय एवं नवल राय समेत कई अन्य लोग सामिल था। जंदाहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों से दूल्हा अमित को छुड़ा लिया गया है। बयान लेने के बाद आगे की करवाई किया जाएगा।

        यहाँ विडियो में देखिए बिहार का पकरौआ वियाह

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा दूसरे राज्यों से आये प्रवासियों ने

विशेष किट से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM नीतीश कुमार ने PM