नागरिकता बिल के खिलाफ बिहार बन्द के बाद समर्थन में उतरे बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह...

नागरिकता बिल के खिलाफ बिहार बन्द के बाद समर्थन में उतरे बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह...
बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह
नागरिकता बिल के समर्थन में उतरे विधायक रणविजय सिंह
नागरिकता बिल के खिलाफ बिहार बंद के दौरान बख्तियारपुर में जगह जगह टायर जलाकर वायपास रोड को जाम कर दिया गया था। बिहार बंद को बख्तियारपुर के पूर्व राजद विधायक अनिरुद्ध यादव के नेतृत्व में समर्थन किया गया था। वही इस दौरान बख्तियारपुर प्रसासन मुस्तैदी से घटनाक्रम पर नजर जमाये था। किसी तरह का उपद्रव न हो इसके लिए प्रसासन ने पहले से ही तैयारी कर लिया था। बिहार बन्द के दौरान बख्तियारपुर बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद थी। 21 दिसम्बर को बख्तियारपुर में बिहार बन्द का जोरदार समर्थन मिला।

वही इसके जबाब में बख्तियारपुर के मौजूदा बीजेपी विधायक रणविजय सिंह ने बख्तियारपुर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 22 दिसम्बर को बख्तियारपुर नगर में जुलूस निकालकर नागरिकता बिल का समर्थन किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर, अमितशाह और नरेंद्र मोदी का जयकारा लगाते हुए नागरिकता बिल का समर्थन किया। जुलूस बख्तियारपुर वायपास से सड़क मार्ग होते हुए कविराज पथ के रास्ते स्टेशन और पुरानी बाजार तक निकाला गया।

मिडिया से बात करते हुए विधायक रणविजय सिंह ने कहा कि हम अल्पसंख्यक को नागरिकता दे रहे है। जो लोग दूसरे देश से पीड़ित होकर भारत आये हैं उसे भी हम नागरिकता दे रहे है। नागरिकता बिल  से किसी को परेशानी नही है। भारत के मुसलमानों को भी नागरिकता बिल से परेशानी नही है। परेशान उन लोगों को होना चाहिए जो घुसपैठ करके हमारे देश में घुस आया है। नागरिकता बिल से घुसपैठियों और आतंकवादियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। जिससे हमारे देश में आतंकवादी हमले नही होंगें। और देश में अमन शांति बना रहेगा। इसलिए जनता को नागरिकता बिल को समझने की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा दूसरे राज्यों से आये प्रवासियों ने

विशेष किट से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM नीतीश कुमार ने PM