बख्तियारपुर बाजार में डकैती और लूटपाट करने बाला गैंग का एएसपी लिपि सिंह ने किया खुलासा...

बख्तियारपुर बाजार में डकैती और लूटपाट करने बाला गैंग का एएसपी लिपि सिंह ने किया खुलासा...
बाढ़ एएसपी लिपि सिंह
बाढ़ एएसपी लिपि सिंह
Bakhtiyarpur :- आपको बताते चलें कि बख्तियारपुर बाजार में बीते कुछ दिन पहले 8 दिसम्बर को आशीष लहेरिया व्यपारी के घर में डकैती करके कई कीमती सामान लूट लिया गया था। साथ ही बख्तियारपुर बाजार स्थित मुर्गा व्यपारी के साथ भी लूटपाट किया गया था। जिसका FIR बख्तियारपुर थाना में दर्ज किया गया था। अपराधियों की तलाश में प्रसासन ने कई जगहों पर छापेमारी किया। कड़ी मेहनत के बाद प्रसासन को सफलता हाथ लगी और उन्होंने अपराधियों को धर दबोचा।

जिसकी जानकारी बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बख्तियारपुर थाना में प्रेसवार्ता करते हुए मिडिया को दिया। प्रेसवार्ता करते हुए बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो इस तरह की लूटपाट जैसी घटना को अक्सर अंजाम देते रहते थे। पकड़े गए अपराधियों में से विक्की कुमार गिरोह का सरगना है। जो अपने साथियों सुमित , कन्हैया और कुन्दन के साथ मिलकर लूटपाट और डकैती जैसे घटना को अंजाम देता था।

इसी गिरोह के सदस्यों ने बिहार से बाहर झारखंड और धनबाद के कई शहरों में लूटपाट किया था। बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि गिरफ्तार किये गए अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, दो किलो गांजा और लुटे गए सामान में घड़ी और चांदी के तीन सिक्के बरामद किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा दूसरे राज्यों से आये प्रवासियों ने

विशेष किट से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM नीतीश कुमार ने PM