बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के साथ बोधि वृक्ष का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पूजा...

CM Nitish Kumar with Buddhism Guru Dalai Lama
बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के साथ CM नीतीश कुमार
पटना , 17 जनवरी 2020 : - बौद्ध धर्म गुरू परम पावन दलाई लामा जी ने 1 अण्णे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में बोधि वृक्ष के समक्ष परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की । इस अवसर पर परम पावन दलाई लामा जी के साथ बुद्ध स्मृति पार्क के पुजारी श्री रेवता भीखू भंते एवं अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने भी विश्व शांति , राष्ट्र एवं राज्य में शांति , समृद्धि एवं खुशहाली के लिये प्रार्थना की । प्रार्थना में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भी भाग लिया । 

पूजा अर्चना के पूर्व परम पावन दलाई लामा जी के 1 , अण्णे मार्ग पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया । परम पावन दलाई लामा जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दीं । प्रार्थना के उपरांत मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने परम पावन दलाई लामा जी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतीक चिह्न के रूप में एवं अंग वस्त्र भेंट किया । परम पावन दलाई लामा जी ने भी मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह एवं खादा भेंट कर अपना आशीर्वाद दिया ।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी , विधान परिषद के कार्यकारी सभापति श्री हारून रशीद , उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी , भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक कुमार चौधरी , विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी , बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री उदयकांत मिश्रा , मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार , पुलिस महानिदेशक श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार , मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा , मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह , सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे । 
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के साथ CM नीतीश कुमार
CM Nitish Kumar with Buddhism Guru Dalai Lama

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा दूसरे राज्यों से आये प्रवासियों ने

विशेष किट से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM नीतीश कुमार ने PM