बख्तियारपुर मे वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का पर्दाफाश, रेल परिसर से उड़ाई गई थी कई गाड़ियां...
| बख्तियारपुर रेल परिसर |
इसके लिए हाइवे और सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ी को निशाना बनाया जाता था। जिसमे कोडवर्ड भाषा का इस्तेमाल कर गाड़ी का लोकेशन और हुलिया बताया जाता था। सोमवार को चार गाड़ियां उड़ाने की कोशिश की गई थी। जिसमें से सभी मे असफलता हाथ लगी। वही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी उड़ाया गया था लेकिन खुसरूपुर फोर लेन के पास तेल खत्म हो जाने पर वही छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में कई और राज उजागर करना बाकी है। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की गई वाहनों को कहाँ बेचा जाता है। इस मामले में किसी बड़े गिरोह के सामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Comments
Post a Comment