बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह ने नव निर्वाचित वुथ अध्यक्ष पद के सदस्यों को सम्मानित कर, बाँटा प्रमाणपत्र...
बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह ने नव निर्वाचित वुथ अध्यक्ष पद के सदस्यों को सम्मानित कर, बाँटा प्रमाणपत्र...
Bakhtiyarpur :- बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणविजय सिंह ने बख्तियारपुर पटना फोर लेन टेका विघा स्थित अपने आकाश होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैंकड़ों लोग सामिल हुए। आयोजन किये गए कार्यक्रम में बख्तियारपुर विधायक रणविजय ने भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित वुथ अध्यक्ष पद के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित वुथ अध्यक्ष पद के सभी सदस्यों को प्रमाणपत्र भी भेंट किया।
![]() |
| भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित वुथ अध्यक्ष पद के सदस्यों का सम्मान समारोह |
वही बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह के द्वारा इस तरह से सम्मानित किये जाने से भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित वुथ अध्यक्ष पद के सभी सदस्य काफी खुश नजर आ रहे थे। सदस्यों ने कहा कि विधायक जी ने हमलोगों को अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर हमें सम्मानित किया है जिससे हमलोग काफी उत्साहित और खुश हैं। वही इस मौके पर बाढ़ जिला संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह और भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]() |
| भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित वुथ अध्यक्ष पद के सदस्यों का सम्मान समारोह |


Comments
Post a Comment