छठ पूजा को लेकर पटना में लगाया गया फलों का स्टॉल, सस्ते दामों में मिल रहा है अच्छी किस्म के फल...

छठ पूजा को लेकर पटना में लगाया गया फलों का स्टॉल, सस्ते दामों में मिल रहा है अच्छी किस्म के फल...
 Fruit stall in Chhath Puja Patna
 Fruit stall in Chhath Puja Patna
आस्था का महापर्व छठ पूजा में फलों का बड़ा महत्व है। छठ पूजा के तीसरे दिन पहली अर्घ को फलों का सूप हाथ में रखकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ दिया जाता है। बाजारों में फलों की बिक्री छठ पूजा का पहला दिन प्रवेश करते ही शुरू हो जाता है। बिहार में छठ पूजा करीब करीब सभी घरों में मनाया जाता है। इसलिए फलों का मांग बढ़ जाता है। जिसके कारण फलों की काला बाजारी शुरू हो जाता है। और फलों के दाम आसमान छूने लगता है। लोग सस्ते दामों में फल खरीदने के लिए इधर उधर भटकने लगते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर पटना में सस्ते दामों पर फल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए बकायदा स्टॉल भी लगाया गया है। जहाँ लोग कल से ही फल खरीदने के लिए आ रहे हैं।

आपको बताते चलें कि फलों का यह स्टॉल पटना में विस्कोमान टावर के नीचे विस्कोमान के द्वारा लगाया गया है। जहाँ पर सस्ते दामों में अच्छी किस्म के कश्मीरी सेव और नारियल मिल रहा है। बाजारों में अच्छी किस्म की कश्मीरी सेब की कीमत 160 रू किलो है, वही इस फल स्टॉल में मात्र 75 रू किलो मिल रहा है। जिसे कश्मीर से ट्रकों में भरकर मंगवाया गया है। वही नारियल की कीमत बाजारों में 50-60 रू प्रति नारियल है। जिसे इस फल स्टॉल में मात्र 25 रू प्रति नारियल बेचा जा रहा है। जिसे आंध्रप्रदेश से मंगवाया गया है। आस्था का महापर्व छठ पूजा में विस्कोमान की तरफ से यह नया प्रयास किया जा रहा है। जिसे लोगों के द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा दूसरे राज्यों से आये प्रवासियों ने

विशेष किट से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM नीतीश कुमार ने PM