शराबबन्दी का गुणगान राजगीर महाउत्सव 2019 के उदघाट्न कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया...

राजगीर अन्तर्राष्ट्रीय समागम केंद्र में राजगीर महाउत्सव 2019 का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उदघाट्न...

राजगीर महाउत्सव 2019 का उदघाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
राजगीर महाउत्सव 2019 का उदघाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
हर साल 25 से 27 नवम्बर के बीच मनाया जाने बाला राजगीर अन्तर्राष्टीय समागम कार्यक्रम का उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर महाउत्सव 2019 में आप सभी का स्वागत है। और आये हुए सभी कलाकारों को बधाई देता हूँ। सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के कई पर्यटन स्थल का नाम लिया और उसके बारे में संछेप में बताया। साथ ही राजगीर को पर्यटन स्थल के तौर पर किये गए विकाश कार्य के बारे में भी जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि नूरसराय से सिलाव तक सड़क बनाई जा रही है, जिससे पटना से सीधे राजगीर आया जा सके। पटना से राजगीर आने के लिए बख्तियारपुर और बिहार शरीफ जाने की जरूरत नही पड़ेगी।

शराबबन्दी का गुणगान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को आशंका थी की शराबबन्दी लागू होने के बाद बिहार में आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आयेगी। लेकिन ऐसा कुछ नही है बिहार में पर्यटक शराब पीने नही आते है बल्कि गया में अपने पितरों की पूजा, बोध गया में बुद्ध से ज्ञान और राजगीर मलमास में 33 करोड़ देवी देवताओं के आगमन के समय कुण्ड में स्नान करने आते है। राजगीर को पर्यटन के स्तर पर विकास करना जितना हमसे सम्भव होगा हम करते रहेंगें। उसके बाद ग्रामश्री मेले का उदघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीता काटकर किया और वहाँ मेले में लगे कई दुकानों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत पर्यटन विभाग के सचिव श्री उदय सिंह ने अंगवस्त्र और प्रतिकचिन्ह भेंट करके किया।

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बढ़ा कोरोना का खतरा दूसरे राज्यों से आये प्रवासियों ने

विशेष किट से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों की जाँच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM नीतीश कुमार ने PM